अविकारी या अव्यय
अविकारी या अव्यय के चार भेद होते हैः
क्रिया विशेषण
संबंध बोधक
समुच्चयबोधक
विस्मयादिबोधक
क्रिया विशेषण - जो शव्द क्रिया की विशेषता बताए उसे क्रिया विशेषण कहते हैं जैसे कि बालक तेज भाग रहा है - यहां पर तेज शव्द क्रिया की विशेषता बताता है, अतः यह क्रिया विशेषण हुआ। इसी प्रकार वह पीछे छिपा है - इसमें पीछे शव्द क्रिया की विशेषता स्पष्ट करता है अतः यह क्रिया विशेषण हुआ।
क्रिया विशेषण के भी चार भेद होत है-
काल वाचक - जिस शव्द के माघ्यम से क्रिया के समय का पता चले
स्थानवाचक - जिस शव्द के माघ्यम से क्रिया के स्थान का पता चले
परिमाणवाचक - जिस शव्द के माघ्यम से क्रिया की मात्रा/नाप तौल का पता चले
रीतिवाचक - जिस शव्द के माघ्यम से क्रिया के होने का ढंग पता चले
उक्त परिभाषा के अनुसार अब हम निम्नलिखित वाक्यों से समुचित क्रिया विशषण पहचानेंगे:
बालक कल आयगा
शीला अपनी मम्मी के साथ बाहर गई है
जाड़ों में अधिक खाना खाते हैं
बच्चे क्रिकेट बहुत खेलते हैं
पंडित जी धीरे-धीरे पाठ करते है
मास्टर जी धीरे बोलते है
अध्यापिका प्रेम-पूर्वक पढ़ाती हैं
नीरज कक्षा में जोर से चिल्लाता है
संबंध-बोधक - जिस शव्द के माध्यम से संज्ञा या सर्वनाम का संबंध अन्य शव्दों से जुड़ता हो, उसे संबंध-बोधक कहा जाता है। जैसे -
छत के नीचे गाय बैठी है
स्कूल के अन्दर बच्चे है
बैग के भीतर किताबें हैं
रामू के पास कलम है
इस प्रकार के नीचे, के अन्दर, के भीतर व के पास सभी संबंध-बोधक है। इसके अतिरिक्त बिना, पहले, तरफ, सिवाय, साथ, अनुसार, सहित, अलावा इत्यादि शव्द भी संबंध-बोधक होते है।
समुच्चयबोधक - जो शव्द दो वाक्यांशों, शव्दों और वाक्यों को जोड़ते हैं उन्हें समुच्चयबोधक या योजक कहते हैं। जैसे
लड़के और लड़किया
मोर और मोरनी
इस तरह और, किन्तु, पर, या, कि आदि शव्द सभी योजक या समुच्चयबोधक हैं।
उदाहरणः
राम जब तक पहुंचे तब तक शाम हो चुकी थी
यद्यपि वह खूब पढ़ता है तथापि फेल हो गया
विस्मयादिबोधक - शोक, प्रसन्नता, घृणा, आश्चर्य आदि भावों को प्रकट करने वाले शव्द विस्मयादिबोधक कहलाते हैं जैसे कि ओह! अरे वाह! अरे! छिःछिः! याद रखे, विस्मयादिबोधक शव्दों के बाद ’!’ चिन्ह लगा दिया जाता है।
अभ्यास
1. क्रिया-विशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित समझाइए।
2. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण का प्रयोग करते हुए दो वाक्य बनाइए।
3. संबंधबोधक की परिभाषा उदाहरण सहित लिखे।
4. समुच्चयबोधक शव्दों को वाक्यों में प्रयोग करें।
5. विस्मयादिबोधक किन भावों को प्रकट करते है। उदाहरण सहित बताएं।
6. निम्न वाक्यों में क्रिया-विशेषण छांटिए-
क- सर्दियों में धूप सेकनी चाहिए
ख - उसकी बात पर सब जोर से हंसे
ग - पिताजी से कल फीस मांगी थी परंतु उन्होंने परसों देने को कहा है
7. निम्नलिखित क्रिया-विशेषणों को अपने वाक्यों में प्रयोग करें।
पर्याप्त, बहुत कम, भांति-भांति, अरे! ओह!
8. निम्नलिखित वाक्यों में संबंधबोधक रेखांकित करें
इंद्रप्रस्थ पार्क राजघाट के पास है
मेहनत बिना कुछ भी नहीं मिलता
भिखारी रातभर भूख के कारण कराहता रहा
सचिन के समान कोई बल्लेबाज नहीं है
9. समुच्चयबोधक का प्रयोग करें
डाक्टर समय पर नहीं आ सका ............ रास्ता खराब था
सुरेश ने मेहनत खूब की .................. भागय ने साथ नही दिया
काम थोड़ा कठिन है ................... मैं प्रयत्न करूंगा