नटखट
यह वर्ग पांच से सात वर्ष के बच्चों के लिए सामग्री उपलव्ध कराता है। सब्जियां वर्ग के माध्यम से बच्चों की सारी सब्जियों की जानकारी होती है एवं फूल-फल वर्गों के माध्यम से बच्चे इनके बारे में ज्ञान प्राप्त करते है। रंग भरो वर्ग में बच्चा विभिन्न प्रकार के चित्रों को प्रिन्ट कर उनमें रंग भर सकता है जिससे उनकी कलाकारी को बल मिलता है। कविता वर्ग में इस आयु के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की कविताएं हैं जो मनोरंजक होने के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी हैं। कहानी वर्ग में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की रोचक कहानियां हैं, इससे उन्हें स्वयं लिखने की प्रेरणा प्राप्त होती है।