क्रिया
क्रिया
जिन शब्दों से किसी कार्य करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते है। जैसे - खेलना, खाना खाना, स्कूल जाना, हल जोतना, मजदूरी करना, पढ़ना, लिखना आदि आदि
क्रिया के दो भेद होते है - सकर्मक क्रिया और अकर्मकक्रिया
जिस क्रिया के साथ कर्म होता है उसे सकर्मक किया कहते है, जैसे - रोली से अपना कार्य पूरा किया या अध्यापक ने पाठ पढ़ाया । इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ क्या या किसे लगाकर प्रश्न करने से वाक्य का रूप ल ेले तो सकर्मक क्रिया कहलाती है।
जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते है जैसे लड़का हंसता है, सोता है, रोता है आदि आदि।
अभ्यास
1. उदाहरण के साथ अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं के भेद लिखे।
2. क्रियाओं से आप क्या समझते हैंै।
3. क्रिया पहचान कर उसे रेखांकित करें-
लड़की खाना खा रही है।
लड़का खेल रहा है।
वह हंस रहा हैं।
नीरज रहा है।
बालक स्कूल जाने की तैयारी कर रहा है।