व्याकरण

लिंग और वचन
लिंग - दो प्रकार के होते हैं जैसे पुर्लिंग एवं स्त्रीलिंग -
पुर्लिंग - जिस शब्द से पुरूष जाति का बोध होता है, उसे पुर्लिंग कहते हैं, जैसे कुत्ता, घोडा, बैल, राजा, गधा आदि।
स्त्रीलिंग - जिस संज्ञा शब्द से स्त्री जाति का बोध हो उसे स्त्रीलिंग कहेंगे, जैसे बेटी, मोरनी, हिरनी, रानी आदि।
ज्ञान बढाने के लिए नीचे लिखे शब्दों का अभ्यास करें।
पुर्लिंग
स्त्रीलिंग
बकरा
बकरी
चूहा
चुहिया
मोर
मोरनी
नाई
नाइन
धोबी
धोबिन
राजा
रानी
इस प्रकार अभ्यास के द्वारा हम पुर्लिंग और स्त्रीलिंग के सही प्रयोग से अपनी भाषा में सुधार ला सकते हैं। इस अभ्यास के द्वारा हम कुछ और शब्दों के बारे में जान लें-
देशों और पेडों के नाम पुर्लिंग होते हैं, जैसे भारत, चीन, अमेरिका, श्रीलंका, आम, पीपल, नीम, सेब आदि। कहीं कुछ अपवाद भी हो सकते हैं जैसे नारंगी इत्यादि।
पर्वतों और दिनों के नाम भी पुर्लिंग होते है, जैसे - हिमालय, विंध्याचल, सोमवार, मंगलवार आदि।
बचन - लिंग के बाद हम बचन के बारे में जानेंगे। जिस शब्द से एक या अनेक का बोध हो, उसे बचन कहते हैं। जैसे बच्चा पढ. रहा है, बच्ची पढ.रही है। राम खाना खाता है, बच्चे खाना खाते है। इस प्रकार हम देखते हैं कि बचन दो प्रकार के होते हैं - एकबचन और बहुबचन
एकबचन - जिस शब्द से एक का बोध हो जैसे आदमी, कुर्सी,किताब।
बहुबचन - जिस शब्द से दो या दो से ज्यादा लोगों या वस्तुओं का बोध हो, जैसे लोग, कुर्सियां, किताबें, दो आदमी आदि आदि।
विशेष ध्यान अपवादस्वरूप देने की बात है, जब हम किसी व्यक्ति को आदर या सम्मान देते हैं, तब उसके लिए हम बहुबचन का प्रयोग करते है, जैसे
पिता जी आ रहे हैं, यह नहीं कहेंगे कि पिता जी आ रहा है, जब कि पिता जी एकबचन हैं।
ओबामा आ रहे हैं, न कि ओबामा आ रहा है।
बचन परिवर्तन तालिका के माध्यम से अभ्यास करने से भेद समझ में आ जायगा।

एकवचन
बहुबचन
शब्दों के अंत में अ को ए करने से बहुबचन बनाया जा सकता है।
भैंस
भैंसें
गाय
गायें
मेंज
मेंजें
किताब किताबें
आ की ध्वनि स्त्रीलिंग शब्दों में एं जोड.कर बहुबचन बनाया जा सकता है
कविता
कविताएं
आभा
आभाएं
लता
लताएं
कन्या
कन्याएं
इ, ई को इयां में बदलकर
तिथि
तिथियां
पंक्ति
पंक्तियां
शक्ति
शक्तियां
रानी
रानियां
आ को ए में बदलकर
केला
केले
बेटा
बेटे
लोटा
लोटे
छोटा
छोटे
अंत चन्द्रबिंदु लगाकर भी बहुबचन बनाएं
गुडिया
गुडियाँ
बुढिया
बुढियाँ
सरिया
सरियाँ
अभ्यास -
1. नीचे दिए गये शव्दों में पुर्लिंग और स्त्रीलिंग उपयुक्त स्थान पर लिखें।
बुध, शुक्र, रवि, जनवरी, मार्च, भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर
पुर्लिंग ................................................................................
स्त्रीलिंग ........................................................................
2. लिंग बदलकर वाक्य बनाएंः
मोर नाच रहा है ................................................................
शेर शिकार कर रहा है ........................................................
लड़कियां लड़ाई लड़ रही है ............................................................................
वह दौड़ लगा रही है .................................................................................
3. लिंग बदलो:-
बंदर ........................................................ शेर .....................................................
शिक्षक .................................................... महोदय ................................................
अध्यापक ............................................... गधा .....................................................
दास ........................................................ भाई ....................................................
लड़की ................................................... उजाला .................................................
4. बचन बदलो:
चिडि़या ............................................. कबूतर ...............................................
पुरूष ..................................................... बालक ...........................................
केला ........................................................ संतरा .............................................
तितली ...................................................... पंक्तियां ..........................................
5. बचन बदलकर वाक्य बनाएं:
राम ने कलम तोड़ दी ................................................................................
उसकी किताब अच्छी है .............................................................................
लड़का खेल रहा है ......................................................................................
लड़की रो रही हैं ..........................................................................................